फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता के विरोध में वकीलों का पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में हंगामा, तालाबंदी

सार

प्रदर्शनकारी अधिवक्ता कार्यालय में रखे गए प्राइवेट कर्मचारी और पूर्ति निरीक्षक पर सांठगांठ कर फर्जी कार्ड बनाने का आरोप लगा रहे थे। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा कर पूर्ति लिपिक को खरी-खोटी सुनाई। एसडीएम ने प्राइवेट कर्मचारी को हटवाने और सप्ताह भर में व्यवस्थाएं दुुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पूरनपुर में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में हंगामा करते वकील।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर माने आक्रोशित अधिवक्ता
विज्ञापन

पूरनपुर। अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा कर कार्यालय में ताला डाल दिया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ता कार्यालय में रखे गए प्राइवेट कर्मचारी और पूर्ति निरीक्षक पर सांठगांठ कर फर्जी कार्ड बनाने का आरोप लगा रहे थे। एसडीएम ने प्राइवेट कर्मचारी को हटाने, सप्ताह भर में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, तब अधिवक्ता शांत हुए।
अधिवक्ता विकास सागर बुधवार को किसी काम से पूर्ति निरीक्षक कार्यालय गए थे। आरोप है कि पूर्ति लिपिक ने उनसे अभद्रता की। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा कर पूर्ति लिपिक को खरी-खोटी सुनाई। कार्यालय में ताला डाल दिया। हंगामा कर रहे वकीलों का कहना था कि कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी को अवैध वसूली को रखा गया है। उसके माध्यम से फर्जी राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्राइवेट कर्मचारी ने अपना निजी कार्यालय असम हाईवे पर घुंघचाई चौराहा पर खोल रखा है। पात्र लोग राशन कार्ड बनाने को चक्कर काट रहे हैं। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हंगामा कर रहे अधिवक्ता एसडीएम से मिले। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि पूर्ति लिपिक ने अपनी गलती मान ली। एसडीएम ने प्राइवेट कर्मचारी को हटवाने और सप्ताह भर में व्यवस्थाएं दुुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक पर पूरनपुर, कलीनगर तहसील का चार्ज होने पर सोमवार, मंगलवार, बुधवार को पूरनपुर कार्यालय में रहने व शिकायत पंजिका रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- आशुतोष गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें