फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक्स-रे पहले कराने को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पुरुष अस्पताल में सोमवार को ओपीडी के दौरान एक्स-रे पहले कराने को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ मरीजों के तीमारदार कतार तोड़कर जल्द जांच कराने का दबाव बनाने लगे। इससे वहां अव्यवस्था फैल गई। लाइन में लगे अन्य मरीजों और तीमारदारों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग उनसे भी उलझ गए। इससे कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अस्पताल के सुरक्षा इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया और दोबारा कतार बनवाकर एक्स-रे की व्यवस्था सुचारू कराई। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें