फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों के कटे चालान

Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों के कटे चालान
विज्ञापन
 यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने की शुरुआत एसपी देवरंजन वर्मा ने खुद अपने विभाग से की है। सभी पुलिस कर्मियों को बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा पहले दिन  पुलिस लाइन में चेकिंग अभियान चलाकर आधा दर्जन सिपाहियों के चालान काटे गए। एसपी की ओर से की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। बुधवार को पुलिस लाइन में पीआरओ संजीव कुमार पुलिस बल के साथ बाइक सवार पुलिसकर्मियों की चेकिंग में जुट गए। खास बात रही कि इसको पूरे सिस्टम के तहत कराया गया। लाइन के एक गेट से वाहनों की इंट्री तो की गई, लेकिन वापसी को जेल की ओर का रास्ता रखा गया। दोनों ही रास्तों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही, जोकि बिना कार्रवाई छिपते छिपाते निकल रहे पुलिसकर्मियों की धरपकड़ में लगे रहे। बिना हेलमेट बाइक चला रहे छह पुलिसकर्मियों के चालान कर नकद जुर्माना वसूला गया। दोबारा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई से दंडित करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस दौरान पुलिस लाइन पहुंचने वाले अन्य लोग भी पुलिस की चेकिंग को देख डरे सहमें दिखाई दिए। हेलमेट न होने पर कई लोग लाइन परिसर से बाहर ही वाहन खड़ा कर पैदल भीतर आए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें