फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रोजेक्ट दिव्य दर्शन के तहत दिव्यांग बच्चों को कराई जाएगी जंगल सफारी

Wed, 11 Mar 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने दिव्यांग बच्चों को जंगल और वन्यजीवों से परिचित कराने के लिए प्रोजेक्ट दिव्य दर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल की शुरुआत 15 मार्च से होगी। इसके तहत लखनऊ की अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था से जुड़े 50 बच्चों को निशुल्क जंगल सफारी कराई जाएगी। टाइगर रिजर्व प्रशासन के अनुसार जिले के करीब 3400 दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया गया है। इनमें लगभग 2700 बच्चे विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं, जबकि करीब 800 बच्चे ऐसे हैं जो किसी स्कूल से नहीं जुड़े हैं। इन सभी बच्चों को रोस्टर के अनुसार प्रत्येक बुधवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में निशुल्क जंगल सफारी का अवसर दिया जाएगा। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और वन्यजीवों के करीब लाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें