अमरिया। उत्तराखंड में भट्ठे पर काम करने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव निसरा निवासी वसीम अहमद शनिवार को दिन में तीन बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हरिद्वार नेशनल हाईवे से होते हुए उत्तराखंड के झनखट स्थित भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। थाना अमरिया क्षेत्र के गांव बल्लिया स्थित तिराहे पर पहुंचने पर सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद