फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित जीप पेड़ से टकराई, एक की मौत

Fri, 10 Jul 2015 11:14 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली रोड पर देवहा नदी पुल के पास बृहस्पतिवार रात लगभग ढाई बजे एक जीप पेड़ से टकरा गई। इससे जीप में सवार गांव गौहनिया के 35 वर्षीय लल्लन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव गौहनिया के वर्मा सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को रात लगभग ढाई बजे अपनी जीप में बरेली से लौट रहे थे। जीप में उनके साथ बड़े भाई 35 वर्षीय लल्लन सिंह भी थे। जीप थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव बेहटी का रमेश सिंह चला रहा था। रास्ते में देवहा नदी पुल के पास अचानक जीप असंतुलित होकर सड़क किनारे जाकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि लल्लन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वर्मा सिंह और रमेश सिंह घायल हो गए। वर्मा सिंह ने मौके से फोन करके अपने घर वालों को सूचना दी। इससे कुछ ही देर में परिवार वाले पहुंच गए। फिर वर्मा सिंह और रमेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां से वर्मा सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने लल्लन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का पता लगने पर लल्लन सिंह के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार में मां चमेली देवी, भाई गंगा सिंह, छोटे सिंह, सर्वेश सिंह, बहन आशा देवी, दयावती और लल्ली देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें