फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गड्ढों से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक घायल

Fri, 07 Jul 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जहानाबाद में पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र में रिछा मार्ग पर सड़क के गहरे गड्ढे को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र में रिछा मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण कार सड़क किनारे एक पेड़ में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल कार चालक को एंबुलेंस से जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार चालक केसरपुर नबावगंज का सचिन बताया जा रहा है। वह अपनी बहन के यहां जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गौनेरी बदी आया था। वापस घर लौटते समय हुआ गहरे गड्ढों के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें