फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब को रुला गए गंगाराम और ओमप्रकाश: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत, दोनों ने सड़क पर ही तोड़ा दम

Fri, 03 Mar 2023 10:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/बरखेड़ा

सार

ओमप्रकाश के सिर के ऊपर पहिया चढ़ गया। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को सड़क से हटवाया। जानकारी कर परिजन को सूचना दी। 
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गांव पतरसिया के निकट शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बरेली के क्योलडिया थानाक्षेत्र के गांव अबदला निवासी चाचा-भतीजे की मौत हो गई। अज्ञात वाहन के नीचे आने से दोनों के शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गए। सूचना पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को सड़क से हटवाया और परिजन को सूचना दी।

विज्ञापन

क्योलडिया के अबदला गांव निवासी गंगाराम (60) अपने भतीजे ओमप्रकाश (45) के साथ शुक्रवार दोपहर बीसलपुर के गांव दिवाली स्थित गन्ना बीज सेंटर पर बीज खरीदने बाइक से गए थे। देर रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग होते हुए बरेली लौट रहे थे। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया में ईंट भट्ठे के पास से गुजरते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में चाचा भतीजे की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था, जो सड़क किनारे पड़ा मिला। दोनों लोगों के वाहन के नीचे आने से शव क्षत विक्षत हो गए। 
विज्ञापन

ओमप्रकाश के सिर के ऊपर पहिया चढ़ गया। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को सड़क से हटवाया। जानकारी कर परिजन को सूचना दी। ओमप्रकाश के बहनोई बीसलपुर क्षेत्र के गांव महक निवासी इंद्रजीत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शवों की शिनाख्त की। बरखेड़ा थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें