फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती के विरोध में फूंका ईई का पुतला

Sat, 12 Sep 2015 10:47 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित कटौती को लेकर दुकानदारों ने शनिवार को मठिया चौराहे पर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े तमाम दुकानदार शनिवार को मठिया चौराहे पर जमा हुए और अघोषित कटौती को लेकर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अधिशासी अभियंता की अनदेखी के चलते नगर में पिछले काफी समय से अघोषित कटौती चल रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुज मित्तल, प्रमोद गुप्ता, धीरज गुप्ता, कन्हैया भारद्वाज, सत्यप्रकाश बिट्टू, सचिन अग्रवाल, पारस अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, बबलू, देवेश कुमार, सौरभ सैनी, राजेश अग्रवाल, मनोज गोयल, मोहित अग्रवाल और लल्लन वर्मा समेत तमाम दुकानदार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें