फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धरना-प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए उलमा, पुलिस अफसरों के आश्वासन पर माने

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बंडा चौराहा पर सोमवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में युवकों में मारपीट और बचाने पर पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की के मामले में घायल चंगेज खां की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज न होने पर मंगलवार को उलमा, मोहल्ला खानकाह में एक धार्मिक स्थल के समीप विरोध प्रदर्शन को एकत्र हुए। मगर सीओ और कोतवाल से मोबाइल पर बात होने पर वे शांत हो गए। अब सुबह तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर उलमा ने बुधवार को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय ने दूसरे पक्ष पर भी मारपीट और धक्कामुक्की का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी चंगेज खां और भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा में सोमवार शाम को मारपीट हुई थी। चंगेज खां की मां केसर जहां ने पुलिस से शिकायत कर अपने पुत्र को जान से मारने की नीयत से कार में डालकर ले जाने, पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया था।
चंगेज खां की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में मंगवार को उलमा ने कोतवाली में पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की थी और रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। मंगलवार को उलमा और कई अन्य लोग धरना-प्रदर्शन के लिए मोहल्ला खानकाह में एक धार्मिक स्थल के समीप एकत्र हुए।
विज्ञापन

हाफिज असलम नूरी ने बताया कि मोबाइल पर सीओ और कोतवाल से बात हुई। दोनों अफसरों ने जिले से बाहर होने की जानकारी दी। साथ ही रात तक रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर धरना प्रदर्शन होगा। दूसरी ओर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि घटना के समय दो बाइक सवार एक युवती को बाइक से जबरन ले जा रहे थे।
उसके चीखने-चिल्लाने पर साथी राकेश पासवान के साथ मौके पर पहुंचे। तब बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर साथी को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां दी और तमंचे की बट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। बाइक सवारों ने ही उन लोगों के साथ मारपीट और पुलिस के साथ धक्कामुक्की की है। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभी जांच चल रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें