फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: थैले में रखे किसान के 1.20 लाख रुपये ले गया उच्चका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बैंक में रुपये जमा करने आए किसान की साइकिल में टंगा थैला उच्चका लेकर भाग गया। थैले में 1.20 लाख रुपये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। किसान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव हरिकिशनापुर निवासी चंद्रसेन पुत्र सुंदरलाल अपनी साइकिल से शनिवार दोपहर डेढ़ बजे कस्बा न्यूरिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में रुपये जमा करने आए थे। उन्होंने बैंक के बाहर साइकिल खड़ी की और बाउचर भरने के लिए बैंक के अंदर चले गए। इसी बीच कोई चोर साइकिल पर टंगा थैला लेकर फरार हो गया।
थैले में 1.20 लाख रुपये रखे थे। जब वह बाहर आए तो रुपये का थैला गायब देखकर उनके होश उड़ गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विश्नोई ने बताया कि चोरी की घटना का वर्कआउट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की एक टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें