जहानाबाद। जहानाबाद-बरेली-हरिद्वार हाईवे पर ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में जहानाबाद निवासी सचिन गुप्ता और बैकर गांव निवासी योगेश कुमार शामिल रहे। हादसे के बाद कार एक खोखे से जा टकराई। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। संवाद