फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई रिक्शा में बैठने को लेकर दो युवकों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। ई-रिक्शा पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। श्रमिक को ई-रिक्शा में बैठे एक युवक ने पीट कर घायल कर दिया। काफी देर तक थाने पर लोगों की भीड़ बनी रही। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा घुंघचाई निवासी तेजराम हरियाणा में मजदूरी करने जाने के लिए घर से निकला। वह कस्बे के बस अड्डे पर आया और पूरनपुर जाने के लिए खड़े ई-रिक्शा पर बैठ गया। बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर पहले से ही बैठे युवक से उसका विवाद हो गया। जब तेजराम ने विरोध किया तो युवक ने उसको जमीन पर पटक दिया और उसकी पिटाई लगा दी।
मामले की सूचना पर घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए। थाने लेकर आए। इस दौरान कई लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें