बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोपहर बरेली रोड पर गांव मोहम्मदपुर भजा के पास दो युवकों को संदिग्ध हालात में खड़ा देखा। टोकने पर दोनों युवक भागने लगे, तभी पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ में एक ने अपना नाम सादान और दूसरे ने सोमिल बताया। सादान के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस तो सोमिल के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ।
दोनों शाहजहांपुर के थाना निगोही के ग्राम ताल गांव के रहने वाले हैं। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है। बरामद सामग्री सील कर दी गई है। पुलिस का अनुमान है कि दोनों युवक वारदात करने की नीयत से खड़े हुए थे। संवाद