फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धार्मिक स्थलों समेत संवेदनशील जगहों पर रहेगा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अयोध्या राम मंदिर को लेकर जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा जिले के सभी थानों में क्यूआरटी तैनात रहेगी। वहीं एक क्यूआरटी पुलिस लाइन में रिजर्व रहेगी। खुराफातियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

एसपी अतुल शर्मा ने बताया की अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले को 5 जोन, 17 सेक्टर और 42 सब सेक्टरों में बांटा गया है। जिले में कुल 750 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को लगाया गया है। इसके अलावा जिले में 18 क्यूआरटी दस्ते गठित किए गए हैं। जो प्रत्येक थाने में रहेंगे इसके अलावा एक दस्ता पुलिस लाइन में रिजर्व रखा गया है। साथ ही शहर के संवेदनशील धार्मिक स्थानों पर पुलिस के साथ ही पीएसी को भी तैनात किया गया है।
जिले के जहानाबाद, बरखेड़ा और पूरनपुर को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जहां पर विशेष निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही जिले के सभी सीओ व इंस्पेक्टर को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। सोशल साइट पर किसी तरह की कोई हरकत न हो, इसको लेकर भी पुलिस निगरानी रखेगी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन की मदद से भी निगरानी की जाएगी। वहीं बार्डर इलाके में पुलिस कर्मियों और एसएसबी जवानों को सुरक्षा व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें