फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: राज्यमंत्री के स्टाफ से अभद्रता करने पर दो युवक गिरफ्तार, शांतिभंग में पुलिस ने किया चालान

Sat, 03 Jun 2023 04:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जिन युवकों को पकड़ा गया वह भी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में राज्यमंत्री के स्टाफ से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। जिन युवकों को पकड़ा गया वह भी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


टनकपुर रोड पर नकटादाना चौराहा के पास एक कालोनी में चल रहे जिम के बाहर रात करीब दस बजे राज्यमंत्री की गाड़ी खड़ी थी। यहां से दो लोग गुजर रहे थे। गाड़ी हटाने को लेकर युवकों ने राज्यमंत्री के स्टाफ से अभद्रता कर दी। दोनों काफी आक्रामक हो गए। 

बताते हैं कि राज्यमंत्री भी हंगामे की आवाज सुनकर बाहर आ गए। इसके बाद सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लोगों को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। इस मामले को लेकर देर रात तक सदर कोतवाली में काफी गहमागहमी रही। इस मामले पर राज्यमंत्री के स्टाफ की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए शहर के मुहल्ला सुभाष नगर निवासी हर्षित चौधरी और बरेली के मीरगंज निवासी यशवंत सिंह का कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें