फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाली में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत

Wed, 15 Jul 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मोहम्मद  शिफान का फाइल फोटो
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। गांव रिछोला सबल में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के सामने नाली में गिरने से दो वर्षीय मासूम मोहम्मद शिफान की मौत हो गई। वह राजू शाह का छोटा बेटा था। परिजन के अनुसार, बच्चा घर के गेट के पास खेल रहा था, तभी अचानक नाली में गिर गया। आसपास के लोगों ने बच्चे को नाली में पड़ा देखा तो परिजन को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण तत्काल उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मां सायरा का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें