बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस और आबकारी की टीम ने शुक्रवार को दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरैया निवासी रामलली को 30 लीटर और हजारीलाल को 20 लीटर शराब समेत गांव के बाहर से पकड़ा। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है। बरामद शराब सील कर दी गई है। संवाद