फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध खनन में लगीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। चेकिंग के दौरान अवैध खनन में लगीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खनन अधिकारी ने सीज कर बरखेड़ा थाने में खड़ा करा दिया। रविवार को जिला खनन अधिकारी प्रांजल सिंह ने बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग स्थित गांव पुरनापुर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेत लेकर जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका और उनसे दस्तावेज मांगे। जिस पर कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका। जिला खनन अधिकारी प्रांजल सिंह ने बताया कि देवहा नदी से अवैध रूप से रेत का खनन कर ले जाया जा रहा था। दोनों ट्रॉलियों को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें