बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ा दिव्यांगों का शौचालय संवाद
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बंद पड़े शौचालयों में से दो जनसंपर्क अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद खोल दिए गए, जबकि दिव्यांगों के लिए बना शौचालय अभी भी बंद है। इससे दिव्यांग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर पुरुष, महिला और दिव्यांगों के लिए तीन शौचालय हैं। तीनों पर ताले लगे होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही थी। यात्रियों ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों से कई बार शौचालय खुलवाने की मांग की, लेकिन आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद यात्रियों की शिकायत पर इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने महिला शौचालय खुलवा दिए। हालांकि दिव्यांगों के लिए बने शौचालय पर अभी भी ताला लगा है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि स्टेशन के शौचालय खुले हुए हैं। संवाद