फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खनन को लेकर दो पक्ष भिड़े, आठ लोगों का शांतिभंग में चालान

Fri, 14 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में सकरिया पेट्रोल पंप के निकट अवैध मिट्टी खनन को लेकर बृहस्पतिवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई, इससे मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर स्थिति शांत कराई और दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मिट्टी खनन को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया और शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया। इसमें एक पक्ष के दिलबाग सिंह, प्रभ सिंह,गुरसेवक सिंह और अमरजीत सिंह व दूसरे पक्ष से कारज सिंह, गुरविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, तलविंदर सिंह को चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें