फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: होलिका दहन स्थल पर निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष, हंगामा किया

Thu, 03 Aug 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव सिरसा में होलिका स्थल की चहारदीवारी कराने और गेट लगवाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

गांव सिरसा में मिश्रित आबादी है। बुधवार को ग्राम प्रधान ने होलिका स्थल की बाउंड्री कराने का काम शुरू कराया। दूसरे पक्ष ने होलिका स्थल की ओर अपना निकास बताते हुए गेट लगाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जमकर हंगामा हुआ। इसकी कुछ लोगों ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित को पुलिस के साथ मौके पर भेजा।
नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रधान पक्ष की ओर से होलिका दहन स्थल की बाउंड्री कराई जा रही थी, जबकि दूसरे पक्ष के लोग हालिका स्थल की ओर अपना निकास बताते हुए गेट लगवा रहे थे। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया है और निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामले की रिपोर्ट एसडीएम को दी गई है। एसडीएम राजेश शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें