फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निलंबित की गईं सचिव की ग्राम पंचायतों को संभालेंगे दो सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
खाईखेड़ा गोआश्रय स्थल में पशुओं की मौत पर हुई थी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव खाईखेड़ा गोआश्रय स्थल में पशुओं की मौत के मामले में निलंबित सचिव नेहा की ग्राम पंचायतों का आवंटन दो सचिवों में किया गया है।
चार फरवरी को मरौरी ब्लॉक के गांव खाईखेड़ा गो-आश्रय स्थल में चार पशुओं की मौत का मामला सामने आया था। डीडीओ ने सचिव नेहा को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया था। सचिव के निलंबन से उनकी 13 ग्राम पंचायतों का काम लटक गया था।
विज्ञापन

पंचायतों के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए पंचायतों का आवंटन करने के निर्देश डीपीआरओ ने निर्देश दिए थे। अब निलंबित सचिव नेहा की पंचायतों का आवंटन दो सचिवों में किया गया है। इसमें ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार को सात और राकेश कुमार को छह पंचायतें दी गई हैं। वहीं अभी मरौरी ब्लॉक के ही निलंबित एक अन्य सचिव की 12 ग्राम पंचायतों का आवंटन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


निलंबित सचिव नेहा की 13 ग्राम पंचायतों को राकेश कुमार और अनिल कुमार को दिया गया है। दोनों सचिवों को तत्काल अभिलेख लेकर काम करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।-सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें