बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर बृहस्पतिवार को हुए हादसों में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहल्ला पटेलनगर निवासी संजू बाइक से चीनी मिल की ओर जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी पिंकी भी थी। रास्ते में ईदगाह चौराहे पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर बाइक से गिरकर पिंकी घायल हो गईं। कोतवाली क्षेत्र के ही गांव पुरैनिया निवासी प्रदीप सिंह बृहस्पतिवार को दोपहर गांव से नगर को आ रहे थे। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर सामने अचानक आए छुट्टा पशु से टकराकर वह घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद