फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और पेट्रोलपंपों पर मिली घटतौली, सीज

Mon, 08 May 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 तेल में खेल के खिलाफ चल रहे अभियान के बाद भी धंधेबाज बाज नहीं आ रहे। सोमवार को भी दो पेट्रोलपंपों पर घटतौली पकड़ी गई। इस पर टीम ने दोनों पेट्रोलपंप की मशीनों को सील कर दिया। डीजल पेट्रोल में हो रही चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लगातार चल रहे अभियान में सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सूरज यादव के नेतृत्व में टीम ने सुबह बरखेड़ा स्थित माया फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। यहां जांच के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद टीम बिलसंडा मार्ग के गौहनिया पहुंची। यहां हमारा पंप के नाम से चल रहे पेट्रोलपंप पर टीम को डीजल की मशीन में घटतौल मिली। पांच लीटर डीजल में 50-60 मिलीलीटर डीजल कम दिया जा रहा था। इस पर जांच टीम ने डीजल की मशीन को सील कर दिया। गौहनिया के बाद बिलसंडा के निकट बंडा रोड स्थित अमरदीप फिलिंग स्टेशन की जांच की गई। यहां भी डीजल की मशीन में 50 से 60 मिलीलीटर तक घटतौली पकड़ी गई। डीजल में घटतौली मिलने पर टीम ने डीजल की मशीन को सील कर दिया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सूरज यादव ने बताया कि कुल तीन पंपों की जांच की गई जिसमें दो पर घटतौली मिली है। घटतौली की रिपोर्ट शासन को भेेजी जाएगी। जांच टीम में सीओ धर्म सिंह, पूर्ति विभाग के रीतेश कुमार, बाटमाप निरीक्षक एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें