फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोबाइल छीनने वाले दो दबोचे, दो की अब भी पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई (पीलीभीत)। हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास युवक की पिटाई कर मोबाइल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल की पटरी के पास की है। गांव सिमराया ता. घुंघचाई निवासी छत्रपाल का हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास खेत है। 29 जुलाई को वह करीब सात बजे खेत पर सिंचाई करने जा रहा था। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर पर टूटे पुल के पास पहले से ही घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग गए।
पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को वैवाह रोड पर दबोच लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रोहित सिंह निवासी नवदिया बंकी थाना बंडा और लालू सिंह निवासी लक्ष्मणपुर गोटिया थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर बताए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने छीना गया मोबाइल, 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मौज मस्ती करने के लिए पैसों की खातिर उन्होंने मोबाइल छीना था। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें