फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो नाबालिग बहनें प्रेमियों संग गईं, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Oct 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक मोहल्ले की दो नाबालिग बहनें प्रेमियों के साथ चली गईं। मां ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अक्तूबर को उसके पति घर पर नहीं थे। घर पर उसने किसी काम के लिए बेटियों को आवाज दी, तो वे नहीं आई। शक होने पर तलाशा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि दोनों की दो युवकों से फोन पर बात होती थी। वही दोनों युवक उन्हें ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशू निवासी झंकार, सितारगंज जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) और शुभम मोहल्ला जोशी कॉलोनी, सुनगढ़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें