फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लंबे रूट की दो ट्रेनों का पूरनपुर में भी पांच मिनट ठहराव

Sun, 25 May 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली-ऐशबाग-नई दिल्ली ट्रेन अब पूरनपुर स्टेशन पर भी पांच मिनट के लिए रुकेगी। इससे क्षेत्रीय लोगों को भी ट्रेन के सफर की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 04050/04049 नई दिल्ली-ऐशबाग-नई दिल्ली आरक्षित विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया जा रहा है। पहले इस ट्रेन का पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया था। रेल अधिकारियों ने बताया कि अब इस ट्रेन को पांच मिनट के लिए पूरनपुर स्टेशन पर भी रोका जाएगा। वहीं, पूर्व से संचालित गाड़ी संख्या 05030/05029 लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी भी पूरनपुर स्टेशन पर पांच मिनट के लिए रुकेगी। इससे यहां की जनता भी लाभान्वित हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें