पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड में तैनात दो अवर अभियंताओं और तीन वरिष्ठ सहायकों का शासन ने गैर जनपद तबादला किया है।
विभाग में तैनात अवर अभियंता मुकेश का अमरोहा और संजय कुमार का लखीमपुर तबादला हुआ है। कार्यालय के वरिष्ठ सहायक बाल प्रकाश और फूलबाबू का शाहजहांपुर और पूरन सिंह का बरेली तबादला किया गया है। सहायक अभियंता एसपी गौतम ने बताया कि शासन से सूची जारी होने के बाद इन लोगों का तबादला हुआ है। दो सहायक अभियंता आ भी रहे हैं। संवाद