पूरनपुर। एक कॉलेज में कक्षा 10 के छात्रों के दो गुटों में एक महीना पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तब से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। बृहस्पतिवार को कोचिंग पढ़कर निकले छात्रों के दोनों गुट कोतवाली रोड पर भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे पक्ष के छात्र की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे गुट के छात्रों के पहुंचने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मारपीट में दो छात्र घायल हो गए। दोनों गुट के छात्र कोतवाली पहुंचे तो वहां एक छात्र के परिजन ने कोतवाली गेट पर दूसरे गुट के छात्र की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद