बीसलपुर ब्लॉक सभागार की कार्यशाला में मौजूद लोग।
बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में जलजीवन मिशन के तहत बृहस्पतिवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई।
क्षेत्र पंचायत अधिकारी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। जलनिगम के प्रशिक्षक अमित भारद्वाज ने बताया कि सरकार की मंशा है कि हर घर को शुद्ध पानी मिले। जनप्रतिनिधि इसमें सहयोग करेगें, तभी सरकार की यह मंशा पूरी हो पाएगी। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व और प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया। कार्यशाला में संजय यादव, शिवकुमार वर्मा, विशाल सिंह, सुमित दीक्षित आदि ने विचार रखे। संवाद