पीलीभीत। थाना जहानाबाद में तैनात दो सिपाहियों को एसपी अतुल कुमार ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है दोनों सिपाहियों की काफी समय से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थी।
थाना जहानाबाद में तैनात सिपाही पवन और अंशुल पर अवैध वसूली का आरोप है। परैवा वैश्य में एक मेडिकल स्टोर में छापा मारने व उससे वसूली करने का मामला काफी चर्चा में है। इससे जहानाबाद पुलिस की काफी फजीहत भी हुई। यह भी बताया जा रहा है कि कई अन्य लोगों से सिपाहियों की शिकायतें मिल चुकी हैं। इसके बाद एसपी अतुल कुमार ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने जांच सीओ पूरनपुर को दी है। संवाद