फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के दो केंद्र हुए बंद, छह हुए फ्री

Mon, 03 Apr 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र का अधिकांश गन्ना खत्म हो जाने के कारण चीनी मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र बंद हो गए और छह केंद्र फ्री कर दिए गए हैं। किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ सेवकराम सिंह ने बताया कि क्षेत्र का गन्ना खत्म हो जाने के कारण चुर्रासकतपुर अ और बैरा क्रय केंद्र बंद कर दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र का अधिकांश गन्ना खत्म हो जाने के कारण चुर्रासकतपुर ब, रसूला अ, ककराकला, बेनीपुर, नगीपुर अखौला अ और ब क्रय केंद्र फ्री कर दिए गए हैं। सीसीओ ने बताया कि इन क्रय केंद्रों पर गन्ना तुलवाने के लिए किसानों को गन्ने की पर्चियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीसीओ ने यह भी कहा कि किसानों को गन्ना तुलवाने में कोई दिक्कत आने पर उन (सीसीओ) से फोन पर संपर्क साधा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें