माधोटांडा कस्बे में दुकान के बाहर फैला पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : samvad
माधोटांडा। कस्बे में मंगलवार शाम करीब सात बजे दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। इससे आसपास में अफरा-तफरी रही।
देखते देखते दोनों सांड़ लड़ते हुए मार्ग किनारे स्थित एक इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में जा घुंसे। संघर्ष के चलते दुकानों का सामान तहस-नहस हो गया। साड़ों की लड़ाई देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रयास कर लोगों ने एकत्र होकर साड़ों को दुकान से बाहर निकला। गनीमत रही कि दुकान दो शटर की थी। इस वजह से साड़ दूसरे शटर से बाहर निकल गए। दुकान स्वामी मोहम्मद अरबाज ने बताया कि वह लड़ाई के दौरान किसी तरह जान बचाकर दुकान से बाहर भाग गए। साड़ों की लड़ाई में काफी नुकसान हो गया। संवाद