पूरनपुर। जिला बदर किए गए दो भाई पुलिस को नगर के समीप घूमते मिल गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल दिया।
कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी राशिद और आरिफ पर संरक्षित पशुओं की हत्या का मुकदमा दर्ज है। दोनों भाइयों को एक दिन पहले छह महीने के लिए जिला बदर किया गया था। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि राशिद को गांव कढेरचौरा के समीप जबकि उसके भाई आरिफ को कलीनगर रोड के एक स्थान से गिरफ्तार किया गया। संवाद