फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस की रस्सी से तालाब में खिंचे चले गए दो भाई, एक की डूबने से मौत

सार

मोहल्ला पुरैना निवासी महावीर मौर्य के बेटे शिवम (12) और भरतवीर (6) सोमवार शाम को तालाब में डूब गए।ग्रामीणों ने भरतवीर को सुरक्षित निकाल लिया।भैंस की रस्सी पकड़े दोनों भाई भी खिंचते हुए तालाब में जा गिरे।
विज्ञापन
जहानाबाद में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद। मोहल्ला पुरैना निवासी महावीर मौर्य के बेटे शिवम (12) और भरतवीर (6) सोमवार शाम को तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने भरतवीर को सुरक्षित निकाल लिया। मगर शिवम को नहीं बचा सके। शिवम की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

महावीर की सबसे बड़ी बेटी 17 वर्षीय किरन है और शिवम व भरतवीर बेटे। दोनों बेटे सोमवार शाम को भैंस चराने गए थे। गांव के तालाब के पास दोनों भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान भैंस तालाब में जाने लगी। भैंस की रस्सी पकड़े दोनों भाई भी खिंचते हुए तालाब में जा गिरे। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर बच्चों को बचाने की कोशिश की। भरतवीर को ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया, लेकिन उसके बड़े भाई शिवम को नहीं खोज सके।
सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग तालाब पर पहुंचे। यहां काफी तलाशने के बाद शिवम को तालाब से निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों बच्चों को पहले सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक बताई। इसके बाद शहर में प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। बड़े बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें