फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जल, जंगल और जानवर देखने वाले सैलानियों ने पीटीआर की बढ़ाई रौनक

विज्ञापन
पीटीआर के शारदा डैम में मोटरबोट से सैर करते सैलानी।
विज्ञापन
मोटर वोट से सैर और बाघ के दीदार करके गदगद हुए सैलानी
विज्ञापन

रविवार को डेढ़ सौ से अधिक सैलानियों ने घूमा पीटीआर का जंगल
पीलीभीत। जल, जंगल और जानवर देखने वाले सैलानियों ने रविवार को पीटीआर की रौनक बढ़ा दी। चूका बीच के खूबसूरत नजारे को देखने के साथ ही मोटर बोट से शारदा डैम की सैर और बाघ के दीदार कर सैलानी गदगद हुए। रविवार को करीब डेढ़ सौ सैलानियों की आमद दर्ज की गई।
महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित चूका बीच की खूबसूरती सैलानियों को खूब लुभाती है। यही वजह है कि पिछले दस दिन से ठंड का असर बढ़ने के बाद भी सैलानियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। रोजाना करीब सौ सैलानी चूका बीच का भ्रमण करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को संख्या में इजाफा देखा गया। सुबह की शिफ्ट में जंगल घूमने के लिए कई सैलानी पहुंचे। शाम को संख्या और भी बढ़ गई। मुस्तफाबाद से जंगल सफारी वाहन को बुक कर सैलानियों ने जंगल घूमा। जनपद के अलावा बरेली, शाहजहांपुर के सैलानियों की भी आमद दर्ज की गई।
विज्ञापन

सैलानियों ने चूका बीच पहुंचकर खूबसूरत हटों को करीब से देखा। इसके अलावा मोटरवोट से शारदा सागर डैम की सैर की। सुबह की शिफ्ट में सैलानियों को बाघ भी धूप का मचा लेते हुए दिखा। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि रविवार को करीब डेढ़ सौ सैलानियों ने जंगल की सैर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें