बिलसंडा रोड पर कटना नदी की टूटी रेलिंग हादसे को दावत दे रही है। बिलसंडा रोड के नीचे होकर बह रही कटना नदी की करीब 10 मीटर लंबी रेलिंग करीब दो महीने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर टूट गई थी। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर टूटी रेलिंग देखी तो लेकिन उसे सही कराने की जहमत नहीं उठाई है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से रेलिंग ठीक कराने की मांग की, लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया गया। इससे लोगों में रोष है। तहसीलदार नन्हे लाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर रेलिंग दुरस्त कराने को कहा जाएगा।