फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गड्ढे में फंसा ट्रक, लग गया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामलीला रोड : एक दिन पहले फट गया था गन्ना भरे ट्रक का टायर
विज्ञापन

- सड़क के खस्ताहाल होने केे कारण आए दिन हो रहींं घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। रामलीला रोड के गड्ढे में बुुधवार को एक बार फिर गन्ना भरा ट्रक फंस गया। इससे उसमें खराबी आ गई। बीच रोड पर ट्रक के खराब होने के कारण पीछे गन्ना वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते छोटे वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
उपाधि कॉलेज चौराहे से रामलीला रोड होते हुए असम रोड को मिलाने वाली सड़क अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। एक दिन पहले गहरे गड्ढे में फंसने से गन्ना भरे ट्रक का टायर फट गया था। इससे वहां पर जाम की स्थिति बन गई थी, तो वही गुजरने वाले अन्य वाहन चालक बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एक बार फिर हादसा होते-होते बचा। रेलवे फाटक के पास गहरे गड्ढे में गन्ना भरा ट्रक फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी वह आगे नहीं बढ़ सका। बीचोबीच रोड पर ट्रक खराब होने से उसके पीछे अन्य गन्ना वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे वहां जाम लग गया। ट्रक ठीक होने के बाद जब उसे निकाला गया, उसके बाद अन्य वाहन पास हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें