गांधी स्टेडियम में आयोजित लार्ड कृष्णा स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतिभाग करते ब
पीलीभीत। बल्लभनगर कॉलोनी स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को गांधी स्टेडियम में आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान अर्थ, फायर, सन व ओसियन हाउस के हेड बॉय व हेड गर्ल द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। केजी में दौड़ में उत्कर्ष, अमन व अथर्व प्रथम, कलेक्ट द ऑब्जेक्ट रेस में आरव, करणवीर व अनमोल प्रथम रहे। पिक द बॉल रेस में नव्या प्रथम, अंब्रेला रेस में आरुष व प्रिंस प्रथम, हर्डल रेस में आराध्या शर्मा प्रथम रहीं। बैलून रेस में दिलजान व शिवानी प्रथम, लेमन स्पून रेस में अभिज्ञान व शिवानी प्रथम, हर्डल रेस में निशांत व कुशाग्र प्रथम रहे। कक्षा 2 में कलेक्ट द ऑब्जेक्ट रेस में जानवी व निशांत प्रथम, फनी रेस में दक्ष मलिक व प्रांजल प्रथम, होल्ड द बॉल रेस में अमित व जानवी प्रथम रहे। कक्षा 3 में 100 मीटर रेस में शोभित व आरव प्रथम रहे। लेमन स्पून रेस में अर्पिता व शोभित प्रथम, बैलेंस रेस में अर्पित व शोभित प्रथम एवं रिंग रेस में अंश प्रथम स्थान पर रहे। संवाद