शाही। रम्पुरा चौराहे के पास स्थित बाग से लकड़ी भरी ट्रॉली जब्त की गई है। ठेकेदार संजीव कुमार, इंद्रपाल उर्फ वीरेंद्र और ट्रैक्टर मालिक एजान के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मीरगंज वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मठपाल के मुताबिक, शिकायत मिली थी कि ठेकेदार ने बाग में बृहस्पतिवार से पेड़ों को अवैध रूप से कटवाया है। इसपर वन विभाग की टीम ने शाही के रम्पुरा चौराहे के पास स्थित बाग में छापेमारी की। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम ने काटे गए पेड़ों की लकड़ी और उसके परिवहन में इस्तेमाल की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। इनमें आम, नीम और शीशम के पेड़ की लकड़ी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।