चीनी मिल का केनयार्ड फुल होने के कारण गन्ना भरी ट्रालियां मिल के सामने रोड पर खड़ी हो गईं, जिससे उधर का यातायात प्रभावित रहा।
जब से बरखेड़ा और मकसूदापुर की चीनी मिलों का पेराई सत्र बंद हुआ है, तब से किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की आवक काफी बढ़ गई है। दरअसल, बरखेड़ा और मकसूदापुर चीनी मिल क्षेत्रों का बचा गन्ना भी किसान सहकारी चीनी मिल में आने लगा है। सोमवार को भी मिल में भारी मात्रा में गन्ना आ गया। इससे केनयार्ड पूरी तरह से फुल होने के बाद गन्ना भरी तमाम ट्रालियां मिल के सामने से गुजर रहे शाहजहांपुर रोड और बिलसंडा रोड पर भी खड़ी हो गईं, जिससे उधर का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और उधर से गुजरने वाले वाहनों को भी दिक्कत हुई।