पूरनपुर। नगर में दुकान से कुछ सामान लेने जा रही किशोरी को हाथ पकड़कर घर में खींचने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 20 अगस्त को शाम आठ बजे की है। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री गली में दुकान से सामान लेने जा रही थी, तभी अक्षय शुक्ला ने हाथ पकड़कर उसे अपने घर में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर अक्षय शुक्ला की मां किरन और नानी ने उसकी पिटाई कर दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।