दोनों में जमकर कहासुनी हो गई। इससे वहां तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर एआरटीओ मौके से हट गए। सिटी मजिस्ट्रेट मामले की रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे।
शासन के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट रामनिवास शर्मा के नेतृत्व में एआरटीओ राजेश कर्दम और एआरएम एसके वर्मा की एक टीम गठित की गई। गुरुवार को टीम सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नकटादाना तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक मैजिक के कागजात देखने के बाद एआरटीओ ने उसे छोड़ दिया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शासन से मिली गाइड लाइन का हवाला दिया और मैजिक के मानक पूरा न करने पर भी उसे छोड़ने पर नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर उनमें बहस छिड़ गई। दोनों में जमकर कहासुनी हुई। इससे वहां तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ लगने पर एआरटीओ मौके से हट गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह पूरे मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को डीएम को देंगे। इधर एआरटीओ का कहना है कि मैजिक के सारे कागजात पूरे थे। उसमें नियमानुसार सवारियां भी बैंठी थी। इस पर उसे छोड़ा गया था। उधर एसपी के आदेश पर एआरटीओ व यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छोटे-बड़े वाहनों व गन्ना भरे ओवरलोड वाहनों को मिलाकर 15 वाहन सीज किए और 30 वाहनों का चालान किया गया।