फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदलने के बाद फिर फुंक गया ट्रांसफार्मर, घंटों ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर की गई वैकल्पिक व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। फुंके बिजली ट्रांसफार्मर को बदलकर लगाया गया तीसरा ट्रांसफार्मर फिर आधी रात को फुंक गया। इससे आधी रात के बाद उपभोक्ताओं को अंधेरे और भीषण गर्मी में रहना पड़ा। रविवार सुबह फुंके ट्रांसफार्मर की जगह मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। क्षमतानुसार ट्रांसफार्मर न लगने से उपभोक्ताओं में रोष है।
ब्लॉक चौराहा पर मोहल्ला गनेशगंज और आसपास को बिजली आपूर्ति को 100-100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे गए है। इसमें एक ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को फुंक गया था। जिसकी जगह शुक्रवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। बदलकर लगाया गया ट्रांसफार्मर मात्र आधा घंटा चलने के बाद फिर फुंक गया।
विज्ञापन

इसके विरोध में शनिवार को महिलाओं और अन्य उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर हंगामा कर जेई का घेराव किया था। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को समस्या बताकर समाधान कराने की मांग की गई। एसडीएम राजेश शुक्ला ने अधिशासी अभियंता को उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं का कहना था कि ट्रांसफार्मर का लोड अधिक होने पर बार-बार फुंक रहा है।
विज्ञापन

उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। शनिवार शाम को फिर बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगया गया, जो आधी रात को फिर फुंक गया। आधी रात के बाद उपभोक्ताओं को अंधेरे और भीषण गर्मी में रहना पड़ा। रविवार सुबह 400 केवीए का मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। जेई उमेश कुमार ने बताया कि अधिक लोड होने पर ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी अफसरों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें