फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: पीठासीन और मतदान कर्मी प्रथम को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विकास भवन के गोमती सभागार में मतदान कर्मियों प्रशिक्षण देते सीडीओ धर्मेन्द्र प्रताप सिंह। संवा - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। 30 जनवरी को होने वाले स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में लगाए गए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सभी को मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और मतदान कराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

30 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए जिले में 13 बूथ बनाए गए हैं। मंगलवार को पीठासीन और मतदान कर्मी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मिलने वाली चुनाव सामग्री पर ध्यान देना चाहिए। जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह ने कहा कि 29 जनवरी को पार्टियों को कलक्ट्रेट से रवाना किया जाएगा। मतदान केंद्र पर सुबह छह बजे से ही तैयारी करते हुए मतदान अभिकर्ताओं को नियुक्त कर दें।
मतदान के दो सौ मीटर की दूूरी पर लाइन ऑर्डर का पालन कराने के लिए कहा जाए। कहा गया कि किसी भी स्थिति में बूथ पर फर्जी मतदान न होने पाए। गड़बड़ी होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट या फिर निर्वाचन अधिकारी को सूचना दी जाए। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण में 45 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें