पीलीभीत। मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने में बाघ मित्रों की भूमिका को और सशक्त बनाने के लिए शनिवार को दियोरिया रेंज के आमडंडा क्षेत्र में रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया। हाल ही में टाइगर मित्र मोबाइल एप के अपडेट होने के बाद कई बाघ मित्रों के मोबाइल फोन में तकनीकी समस्याएं सामने आ रही थीं। इससे डेटा संग्रह प्रभावित हो रहा था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान बाघ मित्रों को एप के अद्यतन वर्जन और नए फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों के मोबाइल फोन में एप को अपडेट कर तकनीकी दिक्कतों का मौके पर ही समाधान किया गया। डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग और एप के सही उपयोग की प्रक्रिया को भी व्यावहारिक रूप से समझाया गया। यह प्रशिक्षण डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार व राहुल कुमार ने दिया। संवाद