फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुविधा शुल्क मांगे जाने पर प्रशिक्षु फार्मासिस्ट ने किया हंगामा

Tue, 07 Jan 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु फार्मासिस्ट ने प्रमाण पत्र के नाम पर पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की संत नगर कॉलोनी निवासी निशांत गंगवार पिछले तीन माह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षु फार्मासिस्ट के पद पर काम कर रहे थे। अब उनका प्रशिक्षण समाप्त हो गया है। सोमवार को उन्हें संबंधित पटल से प्रमाण पत्र दिया गया। आरोप है कि प्रमाण पत्र देने के एवज में पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क मांगा गया। इसपर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि जब उन्होंने नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, तो सुविधा शुल्क क्यों मांगा जा रहा है। वहीं संबंधित लिपिक का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र का एक जिम्मेदार अधिकारी उनके माध्यम से सुविधा शुल्क मांग रहा है। इस मुद्दे को लेकर दोनों में काफी बहस हुई। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें