फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो चुनाव में पिछड़ गई पढ़ाई!

Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
तो चुनाव में पिछड़ गई पढ़ाई!
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा अगले माह शुरू होने जा रही हैं। कॉलेजों में दसवीं व 12वीं का पाठ्यक्रम पूरा होने का दावा किया जा रहा है लेकिन जिन कॉलेजों के शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगी थी, उसके विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम रिवाइज नहीं हो सके। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होनी हैं। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होने के बाद लगभग सभी कॉलेजों द्वारा दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा करने की प्लानिंग बनाई गई थी। अधिकांश कॉलेजों में आनन फानन दसवीं व बारहवी का पाठ्यक्रम पूरा भी किया गया लेकिन गुरुजी की चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण रिवीजन में व्यवधान हुआ। हालांकि अधिकांश कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि चुनाव निपटते ही उनके यहां शेष पाठ्यक्रम का रिवीजन शुरू करा दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें