जर्जर अपसरिया पुल से गुजरते बाइक सवार व मौजूद लोग संवाद
- फोटो : संवाद
अमरिया। अपसरिया पुल से सोमवार को आवागमन थम जाएगा। यह निर्णय लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने लिया है। आवागमन थमने से 30 हजार से अधिक की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस मार्ग से रोजाना छोटे-बड़े दो हजार वाहनों की आवाजाही रहती है। अमरिया क्षेत्र में भौनी से करगैना पीरा जाने वाले मार्ग पर अपसरिया पुल पड़ता है। लोहे का यह पुल काफी जर्जर हो चुका है। रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हाे गई है। जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया। जांच में पुल खस्ताहाल और किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो जाने की स्थिति मिली। हादसे की आशंका भी जताई गई। पुल की हालत काे देख कर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश चौधरी ने सोमवार से पुल से आवागमन बंद करने का निर्णय लिया। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग निसरा से अमखिड़िया होकर करगैना पीरा मार्ग और माधोपुर चौराहे से धुंधरी होकर करगैना पीरा आवागमन कर सकते हैं। संवाद